फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कार की टक्कर से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 में तेजरफ्तार कार ने एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-47डी निवासी बलराम (40) के रूप में हुई है। बलराम ने हेलमेट पहना हुआ था लेकिन जोरदार टक्कर के कारण हेलमेट सिर से निकल गया और वह डिवाइडर से जा टकराए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना बीते रविवार शाम की है। सेक्टर-46 निवासी प्रत्यक्षदर्शी ने गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात हैं। उनकी ड्यूटी आईआरबी में है। बीती शाम वह घर के पास सैर कर रहे थे। सेक्टर-47 स्थित संपर्क सेंटर के पास पहुंचे तो तेजरफ्तार अज्ञात कार ने एक्टिवा सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हेलमेट बलराम के सिर से निकल गया और वह डिवाइडर से जा टकराए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि बलराम किसी काम से जा रहा था। सेक्टर-डी के पास पहुंचा तो उसके साथ हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें