फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करने के बहाने सवारी ऑटो चालक का मोबाइल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बात करने के बहाने एक युवक ऑटो चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात बुधवार शाम की है। पुलिस के अनुसार जीरकपुर से एक युवक ने अप-डाउन के लिए 500 रुपये में ऑटो बुक किया। करीब 6 बजे ऑटो डड्डूमाजरा के पास पहुंचा। तभी युवक ने बहाना बनाकर ऑटो चालक से बात करने के लिए मोबाइल मांगा। जैसे ही चालक ने मोबाइल दिया तो आरोपी बात करते करते गली में चला गया। वहां काफी देर तक इंतजार करने के बाद वह वापस नहीं आया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मलोया थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें