फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद रिश्तेदारों ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला की मौत के बाद पति को रिश्तेदारों ने जान से मारने की धमकी दी है। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में पंकज हुड्डा ने बताया कि उसकी शादी अनु से 23 मार्च 2014 केे हुई थी। लेकिन गंभीर बीमारी के बाद पत्नी की मौत हो गई थी। अनु के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसका इलाज सही तरीके से नहीं करवाया गया है। जबकि मृतक महिला के पति ने बताया कि अनु का इलाज अलकेमिस्ट अस्पताल में कराया गया था। गंभीर हालात में उसे पीजीआई रेफर किया गया था। यहां भी उसका इलाज चला। आरोप लगाया कि इस दौरान 30 मार्च 2019 को अनु का जीजा सुरजीत, अनु की मां और उसकी बहन हमारी मर्जी के बगैर डिस्चार्ज करवाकर पीजीआई ले गए थे। 13 अप्रैल को अनु की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी मां सरोज और सरिता पर दहेज उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज करवा दिया था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनु का इलाज सही तरीके से करवाया गया था। शकायत में पंकज हुड्डा ने बताया कि दो मई को वह अपने ऑफिस से घर आ रहा था। इसके बाद गोहाना निवासी अमरदीप, दीपचंद ने फोन कर धमकी देते हुए कहा कि वह उसे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपियों की ओर से लगातार फोन करने के बाद भी उसने फोन नहीं उठाया। उसने मोबाइल की रिकार्डिंग की सीडी शिकायत के दौरान दी थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए धमकी देने की धाराओं के तहत आरोपी अमरदीप और दीपचंद पर केस दर्ज किया है। चंडीमंदिर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें