फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत, जेब से 40 हजार गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। किसी काम के लिए अंबाला से मोरनी जा रहे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबाला निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में रखवा दिया गया है, जिसका रविवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल मोरनी थाना पुलिस को दी लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में परिजन खुद ही निजी वाहन से व्यक्ति को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से मोरनी जा रहे थे। माधना से करीब चार-पांच किलो मीटर पहले ही सुरेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह सड़क किनारे ही लेट गया। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल मोरनी थाना पुलिस को दी, लेकिन करीब 20 से 30 मिनट बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद वह सुरेंद्र को निजी वाहन से सेक्टर-6 सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मृतक सुरेंद्र की जेब में करीब 40 हजार रुपये थे, जोकि गायब हैं। जबकि पुलिस पैसे होने से मना कर रही है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें