फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज
विज्ञापन

पंचकूला। पुरानी रंजिश के चलते वकील और सोसायटी के सेक्रेटरी को जान से मारने की धमकी दी है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने आरोपी राजबीर दुहन के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में वकील रणजीत ने बताया कि सोसायटी की मीटिंग चल रही थी। सोसायटी में पेंट कराने के बारे में कंपनी के व्यक्ति से बातचीत चल रही थी कि अचानक राजबीर दुहन कहने लगा कि कमेटी के मेंबर खुद तय कर लेंगे। इस पर रणजीत ने आपत्ति जताई। इसके बाद आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि वह उसे पिटवाएगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें