फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका की शिनाख्त पिंजौर निवासी के रूप में हुई
विज्ञापन

कालका। कालका-चंडीमंदिर रेलमार्ग पर कालका से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जीआरपी के एमएचसी फग्गन सिंह लांबा ने बताया कि पुलिस को रेलवे के अधिकारियों से मामले की जानकारी मिली थी। हादसा एचएमटी व सूरजपुर के मध्य किमी नंबर 261/13 पर हुआ। मृतका की पहचान पिंजौर की विष्णु कालोनी निवासी प्रीति (85) के रूप में हुई। मृतका के परिजन उसे खोजते हुए जीआरपी थाना पहुंचे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि मृतका सैर करने के लिए निकली थी। पुलिस के अनुसार मामले रेल हादसे का है, उसी के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल मृतका के शव को सीएचसी कालका के शवगृह में रखवा दिया गया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें