तीन लाख के गहने उड़ाने वाली तीन महिला गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा छापा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। घर से तीन लाख के गहने उड़ाने वाली तीन महिलाओं को सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। महिला आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला रेलवे स्टेशन से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर करमवीर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी राजेश्वरी, बॉबी और प्रीति को गिरफ्तार किया है। बीती बीस मार्च को पुलिस थाना प्रभारी पिंजौर को राजिंदर पाल ने शिकायत दी थी कि उनकी पत्नी कमलजीत कौर के बैग से तीन लाख की चोरी हो गई थी। वह गहने बैग में रखकर मार्केट खरीदारी के लिए गई थी। उन्होंने बैग चेक किया तो गहने चोरी हो गए थे। इस मामले गोल्डन चैन, गोल्ड रिंग, गोल्ड के टप सहित कई चीजों चोरी हो गई थी। चोरी के मामले में पिजौर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जिला अदालत में तीनों महिला आरोपियों को पेश किया। पेशी के दौरान तीनों महिला आरोपियों को तीन दिन का रिमांड लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिलाओं से रिकवरी करने के लिए यह रिमांड लिया गया है।