बोलेरो गाडी अनियंत्रित होने पर एक की मौत, दूसरा घायल
रायपुररानी। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव गोलपुरा के नजदीक बोलेरो गाड़ी के एक्सीडेंट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा कार सवार घायल हो गया। जानकारी अनुसार चंडीगढ़ निवासी रामजुआरी शर्मा और विनोद कुमार बोलेरो में होकर जा रहे थे। जैसे ही कार गोलपुरा के पास पहुंची तो कार का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल के पास डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में घायल रामजुआरी शर्मा (37) की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। उसका दूसरा साथी विनोद घायल हो गया। मौके पर राहगीरों ने एकत्रित हो सहायता की और पुलिस को भी बुलाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में पहुंचा दिया। पुलिस ने जींद जिला के दयालचंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।