फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला को टक्कर मारने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीड़ घग्गर हाईवे पर सड़क हादसे में महिला बबली की मौत मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी महिला डिंपल पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी डिंपल पर गैर इरादतन हत्या को केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। बीते 19 अप्रैल केे बीड़ घग्गर हाईवे पर महिला बाइक राइडर्स डिपंल ने पैदल आ रही बबली को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद महिला बबली को राहगीरों की मदद से जनरल अस्पताल सेक्टर-6 लाया गया। महिला बबली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसकी ननद प्रवीन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चंडीमंदिर पुलिस थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद डिंपल पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें