पंचकूला। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर -1 में पति के साथ कालेज आई एक व्यक्ति की पत्नी गायब हो गई है। इस मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रामगढ़ निवासी गुलाम हुसैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ राजकीय महाविद्यालय सेक्टर -1 में पढ़ने आया था। बीकॉम थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स गुलाम हुसैन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कालेज आया था। कालेज खत्म होने के बाद उसने पत्नी को साथ जाने के लिए फोन किया। इस पर पत्नी का फोन बंद आया। उसकी पत्नी बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट्स हैं। गुलाम हुसैन को वह कालेज में नहीं मिली तो उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद वह उसने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है ।पुलिस ने बताया कि फोन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।