फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। वीरवार को कालका धर्मपुर कॉलोनी के पास गुजर रही रेल लाईनपर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गणेश (22) निवासी एचएमटी कॉलोनी पिंजौर का रहने वाला थाजोकि उक्त रेल लाइन के नजदीक बने मकानों में एक किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वीरवार को सुबह करीब 8 बजे रेल लाइन क्रास करते वक्त कालका से चंडीगढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन नं- 54304 की चपेट में आ गया। जीआरपी कालका के सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने आशंका जताते हुए कहा कि मृतक एक टांग से विकलांग था, जिस कारण लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रैन की चपेट मेंआ गया होगा । फिलहाल शव को कालका सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है, शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनो को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें