फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास , ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 निवासी महिला को दहेज के लिए उसके पति, सास, ससुर और ननद की ओर से दहेज के लिए षड्यंत्र रचकर प्रताड़ित किया गया। महिला की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति रेहान अहमद, ससुर शकील अहमद, सास रोशन प्रवीण और ननद शिफा ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। इसके अलावा उसके साथ मारपीट भी की। इस पर पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 फरवरी 2015 को रेहान अहमद निवासी जीरकपुर साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसके ससुर शकील अहमद, सास रोशन प्रवीण की ओर से कहा गया कि उन्हें उनकी औकात के हिसाब से दहेज नहीं दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सेक्टर-14 थाना प्रभारी नवीन सहारण ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें