रायपुररानी। गांव रैहणा निवासी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार लड़की जब सड़क से गुजर रही थी तो झुग्गियों के पास गांव गढ़ी कोटाहा निवासी अंकित पुत्र योगराज वहां खड़ा था, जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद रायपुररानी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दिया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।