पंचकूला। जाली बस पास तैयार करने के मामले में आरोपी रोहित राज पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा रोडवेज बस फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बताया कि रोहित राज नारायणगढ़ सेक्टर-10 का रहने वाला है। बस की चेकिंग चंडीमंदिर थाने से एक किलोमीटर दूर मोरनी टी प्वाइंट पर की गई। चेकिंग के दौरान आरोपी के पास से एक बस पास मिला, जो जाली था। इसके बाद फ्लाइंग स्क्वॉयड की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रोहित राज के पास से जाली बस पास चेकिंग के दौरान बरामद हुआ था।