फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद महिला को दहेज के लिए पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी के बाद महिला को दहेज के लिए पीटा
पंचकूला। धर्म परिवर्तन करवाकर शादी करने के बाद दहेज के लिए पीटने, धोखा देने का मामला सेक्टर-5 थाने में सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के आठ साल बाद पुलिस को पोलियो ग्रस्त पीड़िता ने आठ पन्नों में आपबीती लिखकर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह हिंदू धर्म से संबंध रखती थी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि 2011 में मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाले आरोपी वसीम अंसारी शहीदनगर जिला गाजियाबाद ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। दबाव बनाकर दिल्ली की जामा मस्जिद में धर्म परिवर्तन करवाया। उसके अगले दिन उससे निकाह कर लिया। शादी के बाद वसीम खान ने उसे पहले घर से बाहर रखा। महिला के घर जाने पर वसीम का परिवार उससे दहेज की मांग करने लगा। महिला ने बताया कि उसने वसीम को कई बार पैसे दिए। वसीम से निकाह के बाद 2014 में उसे एक बेटा हुआ। पोलियो ग्रस्त पीड़िता ने बताया कि पंचकूला आने के बाद वसीम निकाह की आड़ में उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसने बताया कि वह रोजाना उसको मारता और दहेज की मांग करता था। 2018 में वसीम मारपीट करने लगा। इसके बाद वह भाग गया। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पीड़िता ने अपनी शिकायत महिला आयोग को दी। महिला आयोग ने जांच के बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी वसीम खान सहित उसके परिवार के सदस्यों को आरोपी बनाया है। मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें