फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन की शिकायत मिलने पर गांव बिटना पहुंचे राज्य खनन अभियंता और खनन मंत्री के निजि सचिव,खनन का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत पर गांव बिटना पहुंचे राज्य खनन अभियंता और खनन मंत्री के निजी सचिव
विज्ञापन


- औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर खनन करती मिली मशीनें
- ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को काबू कर मशीन व ट्रक को पुलिस के किया हवाले

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर। अवैध खनन की शिकायत मिलने पर राज्य खनन अभियंता खान एवं भूविज्ञान और निजी सचिव खनन मंत्री हरियाणा सरकार ने गांव बिटना का औचक निरीक्षण किया और मौके पर खनन करती मशीनों को कब्जे में लिया। लगातार मिल रही अवैध खनन की शिकायत पर राज्य खनन अभियंता खान एवं भूविज्ञान चंडीगढ़ हरियाणा प्रवेश कुमार शर्मा और खनन मंत्री के निजी सचिव सज्जन कुमार ने 3 अप्रैल रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंच कर गांव बिटना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें मौके पर अर्थमूविंग मशीन, डंपर आदि खनन करते मिले। सूचना मिलने पर मौके पर एसएसओ पिंजौर और कालका के अलावा एके चौहान खनन निरीक्षक, खान एवं भू विज्ञान स्टॉफ पंचकूला से बालम सिंह, देशराज, रमेश, लक्ष्य और कपिल शर्मा पहुंचे और मौके से बरामद मशीन व ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मौके पर ही अवैध खनन में संलिप्त ट्रक ड्राइवर शकील निवासी अंबवाला बूर्ज कोटिया, हेल्पर शराफत अली निवासी गांव डेरा गुरू को काबू कर लिया।
विज्ञापन


राज्य खनन अभियंता ने दी पुलिस को शिकायत
पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में खनन अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि गांव बिटना के जिस क्षेत्र का निरीक्षण किया उस क्षेत्र से खनन करने के लिए खान एवं भू विज्ञान विभाग की ओर से किसी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई। उपरोक्त क्षेत्र में आरोपियों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। इसके अलावा ड्राइवर शकील ने बताया कि उक्त क्षेत्र में खनन दीन मोहम्मद निवासी गांव रोडु, तहसील कालका तथा राजेश निवासी गांव कोटिया हिमाचल के द्वारा करवाया जा रहा है। आरोपी ने बताया गया कि एक दिन पहले भी वह इस क्षेत्र से खनिज भरकर लेकर गया था। प्रवेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्र के करीब 2 एकड़ के एरिया में मशीन द्वारा खुदाई करकर करीब 10 से 15 फुट गहरा खड्डा किया गया और इस दौरान बहुत से वृक्षों को भी नष्ट किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जमीन का मलिक भी अवैध खनन करवाने में शामिल है क्योंकि बिना जमीन मालिक की रजामंदी के जमीन से खनन संभव नहीं है। पुलिस ने खनन की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी शकील, शराफत अली, राजेश और दीन मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें