कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
पंचकूला। कार चालक ने बाइक को टक्कर मारकर युवक को घायल कर दिया। सेक्टर -20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुधीर लूथरा ने बताया कि वह मोहाली में जॉब करते हैं। वह रात को साढ़े दस बजे अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। विकास नगर पार करने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। रोहन लूथरा को टक्कर मारने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।