फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस और पीछा कर युवती को किया परेशान,मना करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को मारने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती और उसके परिवार को मारने की दी धमकी
विज्ञापन

पिंजौर। शादी से मना करने पर आरोपी युवक ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। पिंजौर निवासी युवती की शिकायत पर पिंजौर पुलिस ने आरोपी जय कुमार निवासी कोहडापुरा नारायणगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता 19 वर्षीय युवती ने बताया कि गत वर्ष उसके पिता के मोबाइल पर एसएमएस आने लगे जिसमें आरोपी जयकुमार ने शिकायतकर्ता से शादी करने की बात कही। शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि एक दिन वह दवाई लेने गांव नानकपुर स्थित अस्पताल में गई थी उस दौरान भी आरोपी ने शादी करने का दबाव बनाया। मना करने के बावजूद आरोपी उसका लगातार पीछा और एसएमएस करता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी द्वारा उसे बार-बार परेशान करने पर उसने इसकी जानकारी अपने परिवार को दी उसके बाद परिवार वालों ने आरोपी युवक के परिवार को बुला कर पंचायत की, जिसमें आरोपी ने नाजायज एसएमएस भेजने की गलती स्वीकार की जिस पर पंचायत में लिखित समझौता हुआ कि आरोपी अब दोबारा न तो एसएमएस भेजेगा और न ही युवती पीछा करेगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय पहले वह अपनी बुआ के पास कुरुक्षेत्र गई थी जिस दौरान आरोपी कुरुक्षेत्र आया और फिर दोबारा उसके पास एसएमएस भेजने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने धमकी दी कि अगर उसने आरोपी से शादी नहीं की तो वह उसे और उसके परिवार को मार देगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जयकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें