फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु बाड़े को लेकर भाइयों में लड़ाई,दरांत के वार से एक भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु बाड़े को लेकर भाइयों में लड़ाई, केस दर्ज
विज्ञापन

पिंजौर। गांव लोहगढ़ निवासी दो भाइयों के आपसी झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई के ऊपर दरांती से हमला कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता घायल बलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे चार भाई हैं और उन सबकी जमीन सांझी हैं और पशुओं को रखने का बाड़ा भी सभी भाइयों का इकट्ठा है जिसमें उन्होंने अपनी अपनी भैंसें रखी हुई हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे वह अपनी भैंसों को चारा डालने के लिए बाड़े में गया हुआ था जिस दौरान उसका छोटा भाई रणजीत सिंह भी बाड़े में पहुंच गया। बलबीर ने बताया कि उसका छोटे भाई बाड़े को अपना बताते हुए उसके साथ हाथापाई करने लगा और वहीं पास में रखी दरांत उठाकर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले में दरांत के वार से उसकी उंगली कट गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी तो उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल अवस्था में वह कालका के सरकारी अस्पताल में गया जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस के आगे गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें