अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के नीचे घुसी बाइक, चालक की मौत
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रितिक पुत्र बृज पाल गांव भपौली खंड शहजादपुर जिला अम्बाला व विक्की पुत्र देवखान वासी हरियौली खंड रायपुररानी जिला पंचकूला दोनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर मौली की तरफ से पंचकूला की तरफ आ रहे थे, जैसे ही ये हाईवे पर रिहावड़ गांव के पास पहुंचे तो उनके आगे जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे इस घटना में रितिक जो कि पल्सर बाइक पर सवार था। ट्रक के नीचे घुस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बुलेट बाइक पर सवार विक्की ट्रक से टकराकर साइड में गिर गया। जिसे मामूली चोटें आई। जब विक्की ने ट्रक चालक का पीछा कर उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घायल रितिक को उपचार के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने रितिक (18) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर और मृतक के दोस्त विक्की की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।