खटौली हत्याकांड के एक आरोपी को भेजा जेल
बरवाला। गांव खटौली में नवंबर, 2018 में एक ही परिवार के एक बुजुर्ग महिला व तीन बच्चों को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस केस के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस चौंकी इंचार्ज बरवाला ऋषि पाल ने बताया कि इस हत्याकांड में हथियार मुहैया करवाने वाला वांछित आरोपी बबलू निवासी गांव रधना थाना काठौर जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) को दिन पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था जहां से अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। जिसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय कारागार अम्बाला भेज दिया।