शहर में दो जगह हुई बाइक चोरी
- यवनिका पार्क और सेक्टर-19 के घर के बाहर से हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में दो जगह बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजेश कुमार निवासी बरवाला ने बताया कि वह सेक्टर-5 यवनिका पार्क में सुबह 11.30 बजे बाइक खड़ी कर घूमने गए थे। इसके बाद जब वह दोपहर बाद तीन बजे वापस आए तो उनकी बाइक चोरी हो गई। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी बाइक चोरी का मामला सेक्टर-19 का है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-19 निवासी राबिन सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बाइक अपने घर के सामने खड़ी की थी। घर के बाहर से किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।