क्राइम बांच ने चोरी की ज्वैलरी की बरामद
पंचकूला। सेक्टर-12ए में रवि सिंह गुलेरिया के घर में चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इस्तयाक मौलीजागरां का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया। आरोपी का एक दिन का रिमांड लिया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने ढकौली के रहने वाले नाहिद को गिरफ्तार किया है। उसकेेेे पास से सोने की रिकवरी पुुलिस ने की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि गोल्ड चेन, मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगुठियां, कान के टॉप्स, दो सोने के कड़े, डायमंड के कान के टॉप्स बरामद किए है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी इस्तयाक ने बताया कि उसने सोना ढकौली के नाहिद को बेचा है। इसके बाद पुलिस ने छापामार कर नाहिद को गिरफ्तार किया था। बीते 30 दिसंबर 2018 को रवि सिंह गुलेरिया ने पुलिस को शिकायत दी थी उनके घर से चोरों ने पचीस हजार कैश और सोने के सामान खेरी हो गया है। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की थी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।