फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेलने के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जुआ खेलने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चंडीमंदिर पुलिस ने गुुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंबलिंग एक्ट का केस दर्ज किया था। पुलिस को जानकारी मिली कि घग्गर के पास नार्थ पार्क बेसमेंट के पास नौ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भागवत निवासी मुल्लापुर एसएएस नगर, अनिल निवासी ढाली शिमला, विक्रम निवासी बसत सोलन, दुर्गा सिंह निवासी गुल्लू शिमला, राजेश निवासी पानीपत, संदीप निवासी पानीपत, अनुराग निवासी काठू शिमला, मुस्किन निवासी शास्त्री कालोनी, कर्ण कुमार निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने शनिवार को सभी आरोपियों को पेश किया। आरोपियों को जमानत दे दी गई है। आरोपियों के पास से 1,06,840 रुपये नकद बरामद किये गये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें