घर से गए युवक का खेत में मिला शव
रायपुररानी। छोटा त्रिलोकपुर रोड पर स्थित गांव पारवाला निवासी धर्मपाल (43) अपने घर से सुबह किसी काम के लिए गया था। बहुत देर तक वह वापस नहीं आया तो ग्रामीणों व परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। किसान धर्मपाल अपने खेत में संदिग्ध हालात में मृत मिला, जिसके बाद शव को पंचकूला सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। थाने में सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।