फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी गैंगरेप: हाईकोर्ट की फटकार के बाद दो आरोपी और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी गैंगरेप: हाईकोर्ट की फटकार के बाद दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन


- शक के आधार पर पुलिस ने आठ को उठाया, दो ने आरोप कबूला
- दोनों को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, अंबाला जुवेनाइल भेजा
- दोनों नाबालिग अम्बाला के नारायणगढ़ के निवासी है

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मोरनी गैंगरेप मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद एसआईटी एक बार फिर एक्टिव हो गई है। टीम ने इस मामले में शक के आधार पर आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें से दोनों नाबालिगों ने आरोप को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को अंबाला स्थित जुवेनाइल होम भेज दिया गया। दोनों की पहचान अम्बाला निवासी नारायणगढ़ के रूप में हुई है। एसआईटी इस मामले में लगातार छापामारी कर रही है। टीम के सदस्यों का दावा है कि वह जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे।
एसआईटी के हेड एसीपी कालका पवनदीप ने बताया कि मोरनी गैंगरेप मामले में शक के आधार पर तीन दिन पहले आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। उनसे इस मामले में सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रेप किया था। आरोप स्वीकार करने के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों नाबालिग को अंबाला स्थित जुवेनाइल होम भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में लगातार छापेमारी की जा रही है बहुत जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंचकूला के मोरनी में 22 वर्षीय एक महिला के साथ 40 लोगों ने दुष्कर्म किया था। महिला को उसके पति ने ही गेस्ट हाउस में देह व्यापार के लिए भेजा था। गेस्ट हाउस के मालिक से मिलीभगत थी और महिला इससे अनजान थी। इसका खुलासा गेस्ट हाउस के मालिक सुनील, सन्नी और अन्य आरोपियों से पूछताछ में हुआ था। पुलिस इस मामले में महिला के पति और गेस्ट हाउस मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं इस मामले में गिरफ्तार 11 लोगों के खिलाफ पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें