मार्केट से बाइक चोरी, केस दर्ज
पंचकूला। सेक्टर-19 मार्केट में सामान खरीदने आए योगेश भारद्वाज की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। थाना -20 पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में योगेश भारद्वाज ने बताया कि बाइक पत्नी अनु शर्मा के नाम रजिस्टर है। सेक्टर-19 मार्केट में वह सामान खरीदने आए थे। पार्किंग में बाइक खड़ी कर सामन खरीदने चले गए। जब वह दुकान से सामान खरीदने के बाद वापस पार्किंग में आए तो यहां से उनकी बाइक गायब थी। अपने स्तर पर योगेश भारद्वाज ने खोजबीन की। लेकिन बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।