फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदार ने जिस से प्लॉट खरीदा उसी ने किया प्लॉट पर कब्जा,मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट पर किया कब्जा, मामला दर्ज
विज्ञापन

पिंजौर। 2008 में प्लॉट खरीदने के बाद खरीददार प्लॉट की चहारदीवारी कर निश्चित हो गया कि अब उस प्लॉट का मालिक वह है। करीब 11 साल के बाद जिस व्यक्ति ने उसे प्लॉट बेचा था वही उसके प्लॉट पर कब्जा कर टीन की छत डाल कर चार कमरे बना लिए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पिंजौर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एचएमटी कालोनी के ब्लॉक जी निवासी शिकायतकर्ता पवन कुमार ने बताया कि उसने 2008 में बलजीत सिंह निवासी गांव घाटीवाला से 225 गज का प्लॉट खरीदा था जिसकी रजिस्ट्री, इंतकाल उसके नाम पर है। उसके बाद उसने प्लॉट का कब्जा लेकर उसकी चहारदीवारी कर दी और प्लॉट को लेकर निश्चित हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद वह अपने काम में व्यस्त हो गया और करीब 11 साल के बाद जब वह अपने प्लॉट पर गया तो देखा कि बलजीत सिंह ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर कमरे बना लिए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी सहित आरोपी बलजीत सिंह से बात करने गया तो उसने गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए मांग की कि आरोपी ने उसके प्लॉट पर जबरदस्ती कब्जा कर उसकी चहारदीवारी की ईंटें भी चोरी कर ली हैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 379, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें