फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से खनन कर रहे दो टिप्पर और एक जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से खनन कर रहे दो टिप्पर और एक जेसीबी जब्त
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में अवैध माइनिंग कर रहे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस और खनन विभाग की टीम ने छापा मारा। छापा गुप्त सूचना के आधार पर मारा गया। इस दौरान अवैध खनन कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने दो टिप्पर और एक अर्थमूविंग मशीन को जब्त कर लिया है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अलीपुर में अवैध माइनिंग रात में हो रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। अवैध खनन कर रहे लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने दो टिप्पर और एक अर्थमूविंग मशीन को जब्त किया गया है। इसके पहले खनन अधिकारी को दिलशान खान के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि यह अवैध खनन करते हैं। इस पर खनन विभाग की टीम ने छापा मारा है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक खनन विभाग की ओर से कोई केस नहीं दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें