‘ ’
पार्किंग से बाइक चोरी, केस दर्ज
पंचकूला। रात को सात बजे सेक्टर-5 में बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने आए चंडीमंदिर निवासी जवान की बाइक चोरी हो गई। चंडीमंदिर में तैनात जवान अभिलाष कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में अभिलाष कुमार ने बताया कि वह जब सब्जी खरीदकर सेक्टर-5 मार्केट की पार्किंग में वापस आए तो बाइक गायब थी। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।