मंडी के बाहर से बाइक चोरी, केस दर्ज
पंचकूला। सेक्टर-26 मंडी में सब्जी खरीदने आए युवक सोमपाल की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। युवक की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में युवक सोमपाल ने बताया कि आठ फरवरी को वह मंडी में सब्जी खरीदने गया था। जब वह सब्जी खरीदकर वापस आया तो पता चला कि उसकी बाइक गायब हो गई। अपने स्तर पर उसने बाइक की खोजबीन की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।