बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पिंजौर स्थित गरिड़ा पुल के पास दो बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर -6 स्थित जनरलन अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार परविंदर और सुखविंदर बाड़ गोदाम कालका निवासी बाइक पर सवार होकर पिंजौर स्थित गरिड़ा पुल के पास से जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सुखविंदर की हालत गंभीर देखते हुए। उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया है।