फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यशन अध्यापिका ने मासूम को बुरी तरह पीटा,मामला थाने में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यूशन अध्यापिका ने मासूम को पीटा, मामला थाने में पहुंचा
विज्ञापन

पिंजौर। पढ़ाई न करने पर ट्यूशन अध्यापिका ने बच्चे की पिटाई कर दी जिससे बच्चे के गालों पर चोट निशान पड़ गए। बच्चे की मां कोमल धीमान ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। कोमल ने बताया कि वह पिंजौर की विश्वकर्मा कालोनी में रहती है और उसका 5 वर्षीय बेटा कृतांश केजी कक्षा में पढ़ता है। कृतांश दोपहर साढ़े 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक पिंजौर आनंद बाग में स्थित एक ट्यूशन सेंटर पर पढ़ने जाता है। कोमल ने बताया कि 5 फरवरी को कृतांश ट्यूशन पढ़ने गया और शाम को वह उसे लेने गई तो देखा कि कृतांश के गाल पर जख्म के निशान हैं। कृतांश ने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाली मैडम ने उसे मारा है। इस पर कोमल ने शिकायत पुलिस को दी है। दूसरी ओर ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट ट्राइसिटी चंडीगढ़ की प्रधान चंचल सभ्रवाल और लीगल सेल एडवाइजर देवव्रत एवं सचिव अंजना ने कहा कि मासूम बच्चों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। इससे बच्चे के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें