देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पुलिस ने गुप्त सूचना केे आधार पर देेसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी विशाल देसी कट्टे के साथ कालका जीरकपुर हाईवे के पास है। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।