वांछित आरोपी दबोचा, दो केस सॉल्व
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर दो केस को हल करने का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोहित कपिल उर्फ ताड़ा निवासी गांव गढ़ी बीरबल जिला करनाल को हाउसिंग बोर्ड कालोनी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक स्पीकर मार्का सोनी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आरोपी दूसरे केस में भी लंबे समय से वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी से दूसरा केस भी हल हो गया है। दूसरे केस में पुलिस ने आरोपी से एक कैमरे की स्क्रीन बरामद की है।