फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के सुसाइड केस में सांस और पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के सुसाइड केस में सास और पति गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-17 निवासी एक महिला के सुसाइड केस में पुलिस ने सास और पति को धारा 304-बी के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शिकायत में हवा सिंह निवासी मलोया कालोनी चंडीगढ़ ने बताया कि उन्होंने 24 नवंबर 2017 को बहन कामनी की शादी सुंदर निवासी मकान नंबर 1278-ए राजीव कालोनी सेक्टर-17 से की थी। शादी के बाद से छोटी बहन को सास सुनीता व उसका पति राहुल उर्फ सुंदर परेशान करते थे तथा ताने देते थे कि वह शादी में क्या लेकर आई है। 23 मार्च 2018 में राहुल और उसकी मां सुनीता ने कामनी के साथ मारपीट की थी। नवंबर 2018 मेें कामनी को उसका पति राहुल पिटाई करके घर मलोया कालोनी चंडीगढ़ में छोड़कर चला गया था। दिसंबर में कामनी को फोन दिलाया था। एक महीने बाद राहुल कामनी को अपने साथ राजीव कालोनी सेक्टर-17 पंचकूला में ले आया। 31 जनवरी 2019 शाम करीब साढ़े छह बजे हवा सिंह के बड़े बहनोई पवन कुमार ने फोन कर कामनी के सुसाइड की जानकारी दी। सूचना पर वे अपने ताऊ के लड़के प्रवीण और चाचा मनोज कुमार के साथ सेक्टर-छह अस्पताल पहुंचे, जहां पर देखा कि कामनी मृत अवस्था में पड़ी है। हवा सिंह ने आरोप लगाया कि कामनी को उसके ससुराल वाले अपनी मांगों को लेकर प्रताड़ित करते थे, इसलिए कामनी की सास सुनीता और पति राहुल उर्फ सुंदर ने कामनी को मारकर फांसी पर लटका दिया है। पुलिस ने हवा सिंह की शिकायत पर धारा 304बी के तहत केस दर्ज कर लिया था। आज राहुल और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें