कार की टक्कर से युवक की मौत
बरवाला। मौली-ककराली मार्ग पर सड़क पार कर रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में युवक की मौत हो गई। मौली पुलिस चाैंकी इंचार्ज जसविन्द्र सिंह ने बताया कि मोनू (15) पुत्र पाला गांव रहमतपुर थाना भोपा जिला मुज्ज्फरनगर (उत्तर प्रदेश) ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार था। जैसे ही वह मौली-ककराली मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली से उतरकर एक दुकान से सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक दूसरी दिशा से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का नागरिक अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।