फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

थाना -14 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला । पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति मान सिमरन सिंह, ससुर एस अमर बलजीत सिंह, सास इंदरजीत कौर, मौसिया कश्मीर सिंह और मौसी सुनीता सिंह पर दहेज उत्पीडन, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि पत्नी ने बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसके पिता से बिना दहेज लिए शादी की बात की गई थी। शादी के बाद से ही पैसे मांगे जाने लगे। युवती ने आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई। युवती की शिकायत पर थाना -14 पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। सेक्टर -14 थाना प्रभारी यशदीप सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें