फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक गद्दे पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से गद्दे में लगी आग
विज्ञापन

- दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर -12ए में ताला बंद कमरे में शार्ट सर्किट के कारण गद्दे में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पड़ोसियों ने मकान मालिक जैनेन्द्र जैन को सूचना दी कि घर में ऊपर वाले कमरे से धुआं निकल रहा है। ऊपर के कमरे में ताला लगा होने के कारण वह अंदर दाखिल नहीं हो पाए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुए और कुछ ही समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी अनुसार पहली मंजिल पर कमरे में अंकिता जैन रहती है। उनके पिता जैनेन्द्र जैन नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। जब कमरे में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी तो उस समय अंकिता जैन घर पर नहीं थी और अपने कमरे का ताला लगाकर बाहर गई हुई थी। उनके घर से जाने के थोड़ी देर बाद पड़ोसियों उनके पिता का सूचना दी कि ऊपर के कमरे से धुआं निकल रहा है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें