चाकू की नोक पर लूटे 2300 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2 दफ्तर से काम कर वापस लौट रहे मनीमाजरा के गोबिंदपुरा निवासी राजकुमार चंदेल से पंचकूला सेक्टर -16, 15 पर 2300 रुपये की लूट हो गई। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि वह अपना काम खत्म कर रात 9.30 बजे घर जा रहा था। इसी बीच सेक्टर -16, 15 के चौक पर तीन लोग बाइक से आए। चौके के पास उसे रोककर छीना झपटी करने लगे। तीनों आरोपियों ने उसे तमंचा और चाकू दिखाकर 2300 रुपये छीन लिया। पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उसने पुलिस को शिकायत दी है। हालांकि सेक्टर -16 चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आएगी तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।