ढाबे में खाना खाने आए युवक की बाइक चोरी
पंचकूला। ढाबे की पार्किंग में बाइक खड़ी कर रोटी खाने गए युवक की बाइक चोरी हो गई। चंडीमंदिर पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 पंचकूला निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नौ जनवरी को वह अपने दोस्त योगेश कुमार को चेक देने गया था। जब वह चेक देकर वापस लौट रहा था। तो वह बरवाला बाइपास के नजदीक एक ढाबे की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी कर खाना खाने लगा। जब खाना खाकर अनिल कुमार वापस आया तो उसकी बाइक पार्किंग से गायब थी। अपने स्तर पर बाइक की खोजबीन करने के बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर चंडीमदिर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।