फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने खड़ी कार चोरी, केस दर्ज --

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने खड़ी कार चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेक्टर-12 ए में चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। 11 जनवरी देर रात 11.30 बजे घर के बाहर खड़ी कार को चोरों ने उड़ा दी। पुलिस ने सेक्टर -14 निवसी नरेश सूद की शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में नरेश सूद ने बताया कि वह सेक्टर -12 ए में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की थी। 12 जनवरी को जब वह सुबह उठकर घर के बाहर आए तो खड़ी कार वहां नहीं मिली। अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद नरेश सूद ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कार चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने हालांकि अगल-बगल के घरों की सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें