मारपीट करने वाले आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित नगर निगम के गांव जलौली में नटवाल रेत खान के ठेकेदारों के कारिंदों की ओर से शनिवार को संजीव कुमार पुत्र धर्म सिंह व अशोक कुमार पुत्र ठाठ सिंह के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ 148, 149, 323, 506, आईपीसी 120 बी व आर्म्स एक्ट 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया था। बरवाला पुलिस चौंकी इंचार्ज ऋषि पाल ने बताया कि आरोपी विशाल कुरुक्षेत्र, राजकुमार पानीपत व सज्जन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पंचकूला में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जिन्हें आठ जनवरी को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।