महिला घर से गायब, गुमशुदगी का केस दर्ज
पंचकूला। तीन जनवरी से गायब महिला के घर नहीं आने पर उसके बेटे ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर चंडीमंदिर थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मोरनी के गांव रण्जा डाकर भौज कोठी के रहने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि उनकी मां प्रेमा देवी की दिमागी हालात ठीक नहीं है। तीन जनवरी को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। प्रेम कुमार ने बताया कि उसने अपने स्तर पर खोजबीन की। लेकिन वह अपनी मां प्रेमा देवी का पता नहीं लगा पाया। तीन जनवरी को उसने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।