फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो दिखा नाबालीक से छेड़छाड़, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैलून मालिक ने बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर की छेड़खानी

शक होने पर युवकों ने रंगे हाथों पकड़ा, जमकर पीटा
दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
मोरनी में एक हेयर सैलून मालिक ने बुधवार को सैलून मालिक राजेन्द्र ने करीब आठ साल की मासूम बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी कर डाली। उसके इरादों को कुछ युवकों ने भांप लिया और लोगों को इकट्ठा कर उसे खूब पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बच्ची की दादी की शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पंचकूला महिला पुलिस थाने लाया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को मोरनी के जटवाड़ में सैलून मालिक राजेंद्र अपनी दुकान में ही इस बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी कर रहा था। कुछ युवकों को उस पर शक हुआ। दुकान के अंदर घुसकर उन्होंने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया। गंदी हरकत से गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। मोरनी चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने इस मामले में बच्ची की दादी की शिकायत पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए राजेंद्र को हिरासत में लेकर पंचकूला महिला थाने ले गए। सेक्टर पांच महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें