फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के मामले में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत तरीके से जमीन बेचकर आठ लाख की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। एक व्यक्ति ने अपने दिवंगत पिता की जगह किसी और खड़ाकर जमीन का सौदा 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कर 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तपा के एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह व नाजम सिंह निवासी गांव पक्खोकलां ने चार एकड़ जमीन निर्मल सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव ढिलवां से 15 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदाकर निर्मल सिंह को आठ लाख रुपये दे दिए। शक होने पर गुरसेवक सिंह व नाजम सिंह ने जब पड़ताल की तो उनको पता लगा कि निर्मल सिंह के पिता जरनैल सिंह की मौत हो चुकी है। निर्मल सिंह ने अपने पिता जरनैल सिंह की जगह धनना सिंह को अपना पिता जरनैल सिंह बनाकर जमीन बेच दी है। बलजीत सिंह व सुरजीत सिंह ने तस्दीक किया कि धन्ना सिंह ही जरनैल सिंह है। उन्होंने गलत तस्दीक की और दस्तावेज भी गलत तौर पर तस्दीक किए। एएसआई गुरजंट सिंह ने बताया कि जांच के बाद गुरसेवक सिंह व नाजम सिंह के बयान पर निर्मल सिंह, धन्ना सिंह, गुरसेवक सिंह और नाजम सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें