बरनाला। भदौड़ कस्बे में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह दिन के समय किसी भी घटना को अंजाम देने को तैयार रहते हैं। सोमवार को भदौड़ के बरनाला-बाजाखाना रोड पर तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने बिजली बोर्ड के जेई जसवीर सिंह को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार पंजाब पावरकॉम भदौड़ के जेई जसवीर सिंह बाइक पर भदौड़ से जंगियाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने जेई जसवीर सिंह को रास्ते में रोक लिया और किरच दिखाकर उससे दो मोबाइल और 7000 हजार रुपये की नकदी व मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर रफूचक्कर हो गए।