पेट्रोलपंप कर्मी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
बरनाला। पेट्रोल पंप के मालिक ने अपने कारिंदे के लिए 5 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है। थाना सिटी 1 के प्रभारी गुरवीर सिंह ने बताया कि आईटीआई चौकें स्थित कांशी राम पेट्रोल पंप के मालिक बसंत कुमार निवासी सदर बाजार के पास रमनदीप सिंह काम करता है। उसे अक्सर बैंक में रूपए जमा करवाने के लिए भेजा जाता था। बकौल बसंत कुमार उसने अरमनदीप सिंह को शुक्रवार को वाउचर भर कर 5 लाख 30 हजार रुपए विजय बैंक में जमा करवाने के लिए भेजा। रमनदीप सिंह ने बैंक में रुपये जमा नहीं करवाए और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया और गायब हो गया। बाद में पता चला कि उसने रुपये हड़प लिए हैें। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी रमनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।