फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल पीडिता

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने ससुरालियों पर लगाए मारपीट के आरोप
विज्ञापन

बरनाला। सेखा रोड निवासी महिला ने ससुराल परिवार पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला हरदीप कौर पत्नी स्व. मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका विवाह दिसंबर-2014 में सेखा रोड निवासी से हुआ था। 11 अगस्त 2018 को सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई। उसके पति की मौत के बाद उसके ससुराल परिवार वाले उससे मारपीट करने लगे। उसकी दो बेटियां जिसमें एक की आयु 3 वर्ष के करीब व दूसरी 1 वर्ष की है। जब वह खर्च के लिए रुपये मांगती थी तो पारिवारिक सदस्यों बुरा व्यवहार करते। जब उसने अपने पति की दुकान की चाबी मांगी तो उसकी सास ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी व उसकी मारपीट की। जब उसके मायके परिवार को पता लगा तो उन्होंने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया व उन्होंने थाना सिटी में इस घटना की सूचना दी। इस संबंध में में थाना सिटी-2 के थानेदार दर्शन सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें