फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के लिए उकसाने वाली महिलाओं पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपित महिलाओं पर केस दर्ज करवाने के लिए घेरा थाना
विज्ञापन

बरनाला। धनौला में बुधवार को दो महिलाओं द्वारा एक इलेक्ट्रिशियन को पीटने और उसकी दुकान में तोड़फोड़ किए जाने के बाद युवक द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में दोनों महिलाओं पर कार्रवाई न होने से गुस्साए दुकानदारों व किसान यूनियन ने थाना धनौला का घेराव कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर इलेक्ट्रिशियन बक्शीश सिंह के पिता शेर सिंह ने बताया कि बुधवार को दो महिलाएं अमनदीप कौर व काली कौर निवासी धनौला बब्बू की दुकान पर गई और आरोप लगाते हुए कहा कि बब्बू ने फोन पर गाली-गलौज की है व इन दोनों महिलाओं ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की व उससे मारपीट की जिससे बब्बू बहुत ज्यादा आहत था। पुलिस थाना धनौला को नामजद दोनों महिलाओं पर कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे खफा होकर धनौला निवासियों व किसान यूनियन ने पुलिस थाना धनौला का घेराव कर प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक नामजद महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह अपने पुत्र बब्बू का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस संबंध में थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर नैब सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक इलेक्ट्रिशियन बक्शीश सिंह उर्फ बब्बू के पिता शेर सिंह के बयान के आधार पर नामजद दोनों महिलाओं अमनदीप कौर व काली कौर निवासी धनौला के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है व जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें